पानी पानी हुए राज्य, लोगो की गई जान, सरकार मदद तो कर रही लेकिन बाढ़ का प्रकोप रुलाने में जुटा

admin
By admin
3 Min Read

Gujarat news:- गुजरात मे बाढ़ ने भीषण तहिमाम मचा रखा है। भीषण बाढ़ के चलते हर ओर जल ही जल दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में बाढ़ के चलते 63 लोगो की मौत हो गई है। सूत्रों का कहना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। गुजरात के छोटा उदयपुर में बारिश के चलते तहिमाम मच गया ओर देखते ही देखते भगवान का मंदिर पानी मे बह गया। लोगो को राहत देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द ही राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

जाने कौन कौन से इलाके हैं बाढ़ से पीड़ित:- 

अगर हम गुजरात की बात करे तो गुजरात मे हर ओर जलमग्न है। बारिश के कारण हर कोई परेशान है। सरकार लोगो को राहत देने का काम कर रही है। बाढ़ के चलते लोगो व जानवरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज गुजरात के अहमदाबाद में बाढ़ के कारण स्कूल कॉलेजों को बन्द किया गया है। आज म्युनिसिपल के सभी स्कूल व कॉलेज बन्द है। 
वही अगर हम बात महाराष्ट्र की करे तो यहां बाढ़ ने हड़कम मचा रखा है बाढ़ के कारण अब तक महाराष्ट्र में 83 लोगो की जान जा चुकी है। वही 64 लोग घयाल हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाढ़ के कारण पूरे राज्य में तहिमाम मचा हुआ है। जगह जगह से भूस्खलन, इमारत का गिरना जैसी घटनाएं सामने आ रही है। लोगो की पानी मे डूबने और शार्ट सर्किट के चलते मौत हो रही है। महाराष्ट्र में अब तक 164 जानवर बाढ़ के चलते मर गए हैं।
बाढ़ का प्रकोप मध्यप्रदेश में भी देखने को मिली है। मध्यप्रदेश के नेशनल हाईवे 145 पर बना पुल पानी में डूब गया है। सोमवार को डैम के 6 दरवाजे खोल दिए गए जिसके कारण आसपास के गांव जलमग्न हो गए। वही दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *