शुक्रवार को पत्थर वार नहीं मोहब्बत वार बनाओ, क्योंकि इस्लाम नही करता इसका समर्थन

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति:- RSS संयोजक इंद्रेश कुमार ने शुक्रवार को हुई पत्थरबाजी को इंगित करते हुए कहा है कि शुक्रवार को पत्थर वार न बनाकर मोहब्बत वार बनाओ। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि इस दिन हिंसा को गति न दे ओर आपसी भाईचारे से रहे। उन्होंने अपने बयान में कहा, मुस्लिम समाज शुक्रवार के दिन इबादत करता है। लेकिन कुछ विशेष लोगो ने उन्हें भड़का कर इस दिन को पत्थरवार बना दिया है अब मुस्लिम समाज का यह दायित्व है कि वह इन साजिश कर्ताओं की नीतियों को समझे ओर शुक्रवार को मोहब्बत वार बनाए।

उन्होंने कहा, यह सब एक दिन मे तो बिल्कुल नही हुआ हाल ही में जो घटनाएं हुए विशेष अवसर पर पत्थरबाजी हुई। यह सब पहले से रचा जा चुका था। साजिशकर्ता ने इसके लिए पहले से तैयारी की ओर उन विशेष दिनों पर अपने कृत्य को अंजाम दिया। यह कृत्य स्पष्ट बता रहे हैं कि युवाओं को भड़काया गया है उन्हें अपना मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया गया है ओर देश मे भाईचारे की भावना का कत्ल हुआ है।
उन्होंने, सर तन से जुदा करने वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक गैर इस्लामिक नारा है। इस्लाम कभी भी ऐसी भावनाओं को बयान करने या किसी का कत्ल करने को नही कहता है। मेरी सभी से अपील है कि ऐसे लोगो के बयानों से बच कर रहे। वही जिन लोगो ने ऐसे बयान दिये हैं यह वास्तव मे देश मे हिंसा का कारण बनते हैं इन ब्यानबाजो के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें उदयपुर में टेलर की हत्या के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद ने एक वीडियो साझा किया था जिंसमे वह सिर तन से जुदा करने की बात कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *