iPhone 14: एपल का यह फोन लेकर आ रहा है जबरदस्त फीचर्स, देखे डीटेल्स

admin
By admin
2 Min Read

iPhone 14: भारत से लेकर विदेश तक मे आईफोन के दिवानो की कमी नही है। आज के समय मे हर किसी की यही ख्वाहिश रहती है कि उसके पास अगर कोई फोन हो तो वह आईफोन हो। वही अगर हम बात एप्पल की करे तो यह अपने मॉडल में आय दिन नए नए अपडेट देकर अपने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित करता रहता है। वही अब लीक्स के अनुसार खबर आ रही है कि एपल की iPhone 14 सीरीज में बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। 

जानकारी है कि इस बार iPhone 14 Pro Max को 12 मेगापिक्सल की जगह 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार एप्पल का यह फोन मार्केट में 13 सितंबर 2022 को लॉन्च होगा। दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 और iPhone 14 प्रो को 6.1 इंच पैनल के साथ, जबकि iPhone 14 प्लस और iPhone 14 प्रो मैक्स को 6.7 इंच पैनल के साथ लॉन्च की जाएगी।  
लीक्स के अनुसार एपल 13 सितंबर को iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। एपल इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 8 और Watch Pro Version भी लॉन्च करने वाला है। iPhone 14 Pro को पंचहोल कैमरा डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *