डेस्क। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद ‘आश्रम’ वेब सीरीज से वापसी की थी और आश्रम ने बॉबी को एक नई पहचान और नाम दिलाया। बॉबी देओल का चार्म और उनकी फैन फॉलोइंग आश्रम के बाद से और भी तगड़ी हो गई है। आश्रम के तीन सीजन आने के बाद अब बॉबी के फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ बॉबी देओल ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। उनका कहना है कि वो जल्द ही एक रोमांटिक मूवी में नजर आने वाले हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि वो हमेशा से अलग-अलग प्रकार के रोल करना चाहते हैं और एक जैसा किरदार करके वो काफी बोर हो गए हैं। हालांकि बॉबी पिछले तीन साल से आश्रम में बाबा का किरदार निभाकर छाए हुए हैं।। बता दें आश्रम में लोग उनके लुक्स और एक्टिंग को काफी पसंद भी कर रहे हैं। पर उनका कहना है कि एक समय पर आकर आप बोर हो जाते हैं इसी लिए वो कुछ नया ट्राय करने जा रहें हैं।
बॉबी ने इंटरव्यू में कहा कि अलग-अलग किरदारों को करना और अपनी कंफर्ट जोन से बाहर आकर चैलेंज लेना अपने आप में मजेदार अनुभव होता है। बॉबी ने कहा कि वो एक तरह के काम से ऊब जाते हैं और हर तरह की भूमिका के साथ बदलाव को पसंद करते हैं।
नए प्रोजेक्ट को लेकर बॉबी का कहना है कि उनके मुताबिक दर्शकों को वो चीजें भी देखने को मिलेंगी जो उन्होंने अतीत में की हुई हैं जो कुछ अलग भी होगा। बॉबी ने कहा कि वो जल्द ही एक लव स्टोरी में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि आश्रम में बॉबी देओल बाबा निराला का किरदार कर रहे हैं, जो आस्था के नाम पर लड़कियों का फायदा उठा कर उनके साथ दुष्कर्म करता है। बॉबी को इस वेब सीरीज में त्रिधा चौधरी से लेकर ईशा गुप्ता के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है। बॉबी ने बताया था कि इंटीमेट सीन करते वक्त वो काफी असहज महसूस किया करते थे। अब देखना ये है कि आश्रम को छोड़कर बॉबी किसी फिल्म से दर्शकों को कितना खुश कर पाते हैं।
