काली के पोस्टर पर मचे विवाद के बीच ममता का आया बड़ा बयान

admin
By admin
2 Min Read

काली पोस्टर:- काली पोस्टर पर पूरे भारत मे हंगामा मचा हुआ है। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी को अपनी कल्पना के आधार पर भगवान को पूजने का अधिकार है। वही उनके लिए काली मांस का सेवन करती है और शराब को स्वीकारती है। उनके इस बयान से पूरे देश मे हंगामा मच गया और लोग इनकीं गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे। 

वही अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को नसीहत दी है। उन्होंने कहा हम जहां है वहां भावनाओं को नहीं समझा जाता हमारे प्रत्येक बयान में राजनीति खोज ली जाती है। यहां अच्छी बातों को छोड़कर सिर्फ नकारात्मक बातों को याद रखते हैं। उन्होंने कहा आप एक बच्चे के लिए कुछ बनाते है तो आपको बच्चा बनकर सोचना पड़ता है। 
ठीक उसी प्रकार जब हम कुछ बोलते हैं तो हमे परिस्थितियों के अनुकूल ही बोलना चाहिए। पहले की कविताओं पर अगर हम ध्यान केंद्रित करें तो उनमे नवी से लेकर सभी धर्म तक होते हैं। जानकारी के लिए बता दें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बयान तब दिया जब तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा अपने बयान को लेकर विवादों में घिरी हुई है और तृणमूल ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *