राजनीतिकेशव ने बताया राजनीति और संघर्ष में अंतर लोग बोले संघर्ष का...

केशव ने बताया राजनीति और संघर्ष में अंतर लोग बोले संघर्ष का नतीजा की सिराथू हारे

Uttarpradesh:- उत्तरप्रदेश सरकार और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आय दिन एक दूसरे पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं। वही अगर हम बात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की करे तो यह अपने शाब्दिक बाणों से अक्सर अखिलेश यादव पर वार करते हैं। वही अब इस बीच इन्होंने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए उन्हें घेरा है और उन्हें विरासत में मिली राजनीति और संघर्ष का अर्थ समझाया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया और उनपर निशाना साध दिया। केशव बोले विरासत की राजनीति और संघर्ष से राजनीति के बीच के अंतर को जनता समझ चुकी है! केशव के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। लोग केशव के ट्वीट पर केशव को घेरने लगे हैं। 
एक यूजर केशव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहता है कि मौर्या जी पता है आप संघर्ष की राजनीति करके आए हैं अभी इन सब फालतू बातों में समय व्यर्थ ना करते हुए जनता के लिए भी कुछ काम करिये ये चुनावी ट्वीट बंद करो। वही दूसरा यूजर कहता है कि जनता समझ चुकी है इसी का परिणाम है कि आप हारे हुए हैं। आपको यह मौलिक अधिकार नहीं है कि आप किसी पर अंगुली उठाएं। लेकिन आप जबर्दस्ती अधिकार जताने की कोशिश करते हो। लोकतंत्र में हारे हुए व्यक्ति का कितना महत्व है यह आप भली भांति जानते हैं। आप लोगो ने जो बेईमानी से सत्ता हासिल की है उसपर इतरा रहे हो उसका प्रतिफल आपको कभी न कभी अवश्य मिलेगा।
एक यूजर केशव पर भड़कते हुए बोला, आपकी विधान सभा मे जनता ने आपको इस अंतर को समझा भी दिया है आशा है आप इस सबक को कभी नही भूलेंगे। वही दूसरा यूजर कहता है कि आप की राजनीति का ही परिणाम है कि आज देश की न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है उसे बदनाम किया जा रहा है जिनको जनता ने नकार दिया पैसे के दम पर सरकार बना रहे हैं राज्यों की पुलिस आपस में लड़ रही हैं एक साजिश के तहत कानून को बंधक बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories