भारी बारिश में डिलीवरी ब्वॉय ने घोड़े से पहुंचाया खाने का सामान, अब कंपनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

admin
By admin
3 Min Read

नई दिल्ली । एक दिन पहले ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के एक एजेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  दावा किया गया कि यह वीडियो मुंबई का है।
वीडियो में, एक स्विगी डिलीवरी बॉय अपने ग्राहक को खाना पहुंचाने के लिए भारी बारिश के बीच घोड़े पर सवार हो गया।  उसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भारी बारिश के बीच स्विगी डिलीवरी एजेंट की इस बहादुरी की तारीफ की.  अब इस पर स्विगी कंपनी ने भी अपना बयान जारी किया है।
स्विगी कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि हमारे संज्ञान में एक वीडियो आया है जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति हमारी कंपनी के मोनाग्राम से भरा बैग ले जा रहा है और बड़े भरोसे के साथ घोड़े पर पहुंचा रहा है.
स्विगी की ओर से कहा गया है कि हम उस व्यक्ति को उसकी योजना और परिवहन के विकल्प का श्रेय देना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आप की तरह हम यह नहीं जान पा रहे हैं कि वह व्यक्ति कौन है।  है?
कंपनी के बयान में आगे कहा गया है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो नौजवान कौन हैं और इतनी भारी बारिश में मुंबई की सड़कों पर घोड़े से डिलीवरी करने क्यों निकला, दूसरा सवाल यह है कि उसने सामान की डिलीवरी के दौरान अपने घोड़े को कहां पार्क किया.
कंपनी ने इन सवालों के साथ ही इंटरनेट यूजर्स और आम लोगों से भी उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी देने को कहा है. इतना ही नहीं स्विगी कंपनी ने ऐलान किया है कि जो भी सबसे पहले घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय के बारे में सही और सटीक जानकारी देगा, कंपनी की तरह से उसे पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.
कंपनी ने कहा है कि आगे आइए और देश के अच्छे नागरिक के तौर पर जानकारी साझा कीजिए. बता दें कि वायरल वीडियो में भारी बारिश के बीच स्विगी डिलीवरी एजेंट घोड़े पर सवार होकर जाता हुआ नजर आ रहा है.
इंटरनेट पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. बारिश के बीच मुख्य सड़क के किनारे सफेद घोड़े पर सवार स्विगी के डिलीवरी बॉय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *