शादी में चार महीने की प्रग्नेंट थी दुल्हन, सुनकर मेहमानों के उड़े होश

admin
By admin
3 Min Read

नई दिल्ली । एक दूल्हे ने अपनी शादी के दिन मेहमानों को यह कहकर चौंका दिया कि उसकी होने वाली पत्नी गर्भवती है। उन्होंने बताया कि दुल्हन 16 सप्ताह (करीब 4 महीने) की गर्भवती है और जल्द ही अपने बच्चे की मां बनने वाली है। दूल्हा-दुल्हन ने शादी के दिन तक इस ‘आश्चर्यजनक खबर’ को छिपाकर रखा था।
नवविवाहित जोड़े ने टिकटॉक पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दूल्हा शादी के भाषण के दौरान कहता है कि हमने इस दिन के लिए काफी मेहनत की है। शादी के लिए वेन्यू तय करने से लेकर बाकी सभी इंतजामों में उन्होंने काफी काम किया। लेकिन आज हमारे लिए दोहरी खुशी का समय है, क्योंकि मेरी होने वाली पत्नी गर्भवती है और हम जल्द ही एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
 ‘द मिरर’ के मुताबिक दुल्हन का नाम टेलर और दूल्हे का नाम डैन स्ट्रॉटन है.  टेलर ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इस ‘सरप्राइज’ को हमारी शादी में मेहमानों के लिए एक राज रखा गया था कि बेबी स्ट्रोटन सितंबर 2022 में आ रहा है।’
शादी हमारे लिए दोहरी खुशी का समय : युगल
टिकटॉक के इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.  वीडियो में डैन स्ट्रॉटन और टेलर शादी के कपड़े में नजर आ रहे हैं। दोनों एक मंच पर बैठे हैं। वीडियो में डैन का कहना है कि टेलर पिछले कुछ महीनों से लगातार शादी की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके पेट में एक बच्चा भी बढ़ रहा है। टेलर 16 सप्ताह की गर्भवती है। तो यह शादी हमारे लिए दोहरी खुशी का समय है। डैन ने कहा कि मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है।
शादी के दिन दूल्हे द्वारा दुल्हन के प्रेग्नेंट होने की खबर देने वाले इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा- दूल्हे ने मेहमान को सरप्राइज दिया, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शादी के साथ-साथ बच्चे को बधाई। एक ने कहा- और तरीके अपनाए जा सकते थे। यूजर्स ने इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *