काली के पोस्टर पर कनाडा के म्यूजियम ने मांगी माफी

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन:- फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की डाक्यूमेंट्री फ़िल्म काली का पोस्टर हंगामा मचाए हुए हैं सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं और इनकीं गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। वही इस विरोध के बीच टोरेंटो स्थित आगा खान म्यूजियम ने हिन्दू व अन्य धर्मों के खिलाफ अपराध करने को लेकर माफी मांगी है। 

एक बयान जारी कर टोरेंटो म्यूजियम ने कहा, अनजाने में अपराध हुआ है जिसके लिए हमे खेद है। टोरेंटो यूनिवर्सिटी अन्डर द टेंट परियोजना के तहत कनाडाई बहुसांस्कृतिक वाद के हिस्से के रूप में विविध जातियों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों को साथ लाई है। उन्होंने कहा कि टोरेंटो मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी का एक प्रोग्राम आगा खान म्यूजियम में आयोजित किया गया था। इसमे कला के माध्यम से सांस्कृतिक संवाद को बढाने का प्रयास किया गया था 
हमारे इस प्रोग्राम का उद्देश्य विभिन्न धर्मों के लिए सम्मान है। वही हमारे 18 लघु वीडीयो में से 1 वीडीयो अनजाने में सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। जिसके लिए हमे खेद है। इस वीडियो में हिन्दू देवी देवताओं और अन्य धार्मिक समुदाय के लोगो को अपमानित करने की बात कही गई है। जानकारी के लिए बता दें फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने अपनी शर्ट फ़िल्म काली का शुक्रवार को पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *