Politics: मां काली पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म काली पर विवाद जारी है। जहाँ अभी तक इस फ़िल्म के विरोध में देश के आम नागरिक उतरे थे वही अब इसपर राजनेताओं की प्रतिक्रिया आना आरम्भ हुई है। कल भाजपा नेता ने फ़िल्म निर्माता को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि मां काली पर फ़िल्म बनाने वाले को गोली मार देनी चाहिए। वही तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि मां काली उनके लिए मास खाने वाली देवी है पार्टी इसके समर्थन में नहीं है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने उनके बयान से दूरी बना ली थी। हालाकि ममता बनर्जी अभी उनके ट्वीटर से जुड़ी हुई है।
बता दें महुआ मोइत्रा के बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उससे दूरी बना ली वही अब उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। असल मे तृणमूल सांसद महुआ ने ट्वीट कर कहा कि मां काली उनके लिए मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी है। काली फ़िल्म के पोस्टर को लेकर जारी सवाल जवाब के बीच यह बात कही। लेकिन बाद में उन्होंने अपने ट्वीट को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया।
उन्होंने कहा, जब आप सिक्किम जाते हैं तो आपने देखा होगा कि लोग वहां मां काली को विस्की चढ़ाते हैं। लेकिन उत्तरप्रदेश में लोग इसे देवी का अपमान मानते हैं। असल मे इस समय उनका यह बयान डाक्यूमेंट्री फ़िल्म काली के पोस्टर की वजह से सुर्खियों में है। इस फ़िल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है उन्होंने हाँथ में LGBT समुदाय का झंडा भी लिया है। लोगो का कहना है कि इस पोस्टर के जरिए हिन्दू देवी देवताओं का अपमान हुआ है और हमारी धार्मिक भावनाओं को इससे ठेस पहुंची है।
