महंगाई बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी नहीं मुगल:- ओवैसी

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति;- केंद्र सरकार इस समय विपक्ष के निशाने पर है। आय दिन विपक्षी दल मोदी की आलोचना करते देखे जाते हैं। वही अब एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा है। एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने कहा आज देश के जो हालात हैं महंगाई और बेरोजगारी उफान पर है उसके जिम्मेदार मोदी नहीं मुगल है।

ओवैसी ने ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया है इसमे वह एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरस रहे हैं। वीडीयो में ओवैसी कहते हैं कि आज देश मे महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी उफान पर है। डीजल 100 रुपये पार बिक रहा है। लेकिन इस सबके लिए जिम्मेदार मोदी नहीं है बल्कि यह सब औरंगजेब की वजह से हो रहा है।
 

 

उन्होंने आगे कहा, वही अगर हमारे देश के बच्चे आज बिना नौकरी के भटक रहे हैं तो इसके जिम्मेदार सिर्फ अकबर है। आज पेट्रोल 104 रुपये में बिक रहा है। लेकिन पेट्रोल के बढ़े दामो का कारण ताजमहल है अगर ताजमहल न होता तो पेट्रोल 40 रुपये में बिकता। उन्होंने कहा मैं मानता हूं मुगलों ने ताजमहल, लालकिला बनवाकर गलती की उन्हें पैसा बचाकर रखना चाहिए था। उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा क्या भारत मे सिर्फ मुगलों की सरकार थी क्या भारत मे महज अकबर और औरंगजेब ने किया क्या चंद्रगुप्त और अशोक भारत की सत्ता में नहीं थे। लेकिन भाजपा को सिर्फ हर चीज के जिम्मेदार मुगल ही दिखाई देते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *