डेस्क। अगर आपका या आपके परिवार में किसी का बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है? तो सावधान हो जानिए क्योंकि अब आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे जमा नहीं करवा पाएंगे। एसबीआई ने बैंक में पैसे जमा करने के नियम में कई बदलाव किए है। इन नए नियमों के अनुसार अब आपके पास ग्रीन कार्ड होगा तभी आप बैंक खाते में पैसे जमा करवा सकेंगे। ग्रीन कार्ड न होने पर आप पैसे नहीं जमा कर सकेंगे।
बता दें कि अब बैंक ग्राहकों के पास SBI Green Card होना अनिवार्य हो गया है। यदि किसी के पास यह कार्ड नहीं होगा तो बैंक उनके खाते में पैसा डिपोजिट नहीं करेगा ऐसी स्थिति में उन्हें अपने आस-पास स्थित एटीएम सेंटर पर जाकर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पैसा जमा करवाना होगा। ऐसी स्थिति में ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर किसी कारणवश बैंक में पैसा जमा करवाना है तो उन्हें बैंक में जाकर SBI Green Card के लिए अप्लाई करना होगा बता दें कि जब तक यह कार्ड नहीं बनेगा तब तक आप पैसा जमा नहीं करवा सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि बैंक द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार SBI Green Card भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड की ही तरह ग्रीन कलर वाला एक कार्ड है जिसमें बैंक अकाउंट होल्डर से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती है।
बता दें कि जैसे ही इस कार्ड को मशीन में स्वाइप करवाया जाता है यह ग्राहक का अकाउंट ओपन कर देता है इस कार्ड को बनवाने के लिए बैंक में 20 रुपए की फीस देने का नियम है।
जब भी आप बैंक में पैसा जमा करवाने जाएं तब आपको यह कार्ड साथ लेकर जाना होता है साथ ही वहां पर बैंककर्मी इस कार्ड को मशीन में स्वाइप करेंगे।
इसके बाद आपके अकाउंट की पूरी डिटेल कम्प्यूटर पर ओपन हो जाएगी और आपका अकाउंट भी खुल जाएगा और बैंक कर्मी खाते में पैसा जमा करवा पाएंगे।
