राष्ट्रीय:- केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का जहां पूरे देश मे विरोध हो रहा है। वही विपक्षी दल इस योजना के विरोध में युवाओं के साथ खड़ा है और वह लगातार केंद्र सरकार को खरी खोटी सुना रहा है। इसी सन्दर्भ में कल आम अदामी पार्टी सड़को पर उतरी ओर केंद्र की इस योजना का विरोध करते हुए अलग अलग राज्यो में उनके कार्यकर्ताओ ने भीख मांगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 420 रुपये के चेक भेजे।
आम प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर इस प्रदर्शन की जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा और नरेंद्र मोदी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मोदी विरोधी नारे लगाए। जनता से पैसों की मांग करते हुए मोदी के लिए भीख दो के नारे लगाए। इस प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता कटोरा लेकर मोदी के सामने भीख मांगते नजर आए।
लखनऊ में आप कार्यकर्ताओ को पुलिस ने प्रदर्शन हेतु इको गार्डन भेज दिया। वही आंदोलन सफलता पूर्वक होने को लेकर संजय सिंह ने ट्वीट किया और कहा भारत माता की रक्षा के लिए पैसे का रोना बन्द करो किसान का बेटा अग्निवीर शाह का बेटा खाए खीर। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर कहता है कि अंग्रेज़ी अख़बार @the_hindu की रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली सरकार का 10 लाख लोगों को प्राईवेट सेक्टर में रोजगार देने का वादा झूठ है।सही मायने में केजरीवाल सरकार महज़ 12588 लोगों को ही नौकरी देने में सफल रही। वही एक अन्य यूजर कहता है कि नीच सिनेमा टिकट ब्लैकिया, तू वही है न, लड़की छेड़ने पर जिसकी सुल्तानपुर की जनता ने, बस अड्डे पर कायदे से धुलाई की थी। तू देश में भ्रम और अराजकता फैला कर अपनी राजनीतिक रोटियां नहीं सेक पाएगा। भूल गया, तेरी वजह से उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने जमानत जब्ती का रिकॉर्ड बनाया था।
भारत माता की रक्षा के लिये पैसे का रोना, रोना बंद करो।
किसान का बेटा अग्निवीर।
शाह का बेटा खाये खीर।।
अंग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ @VanshrajDubey और @PankajAwanaAAP के नेतृत्व में ज़ोरदार आंदोलन।
सभी साथियों के जज़्बे को सलाम। pic.twitter.com/Wwgv6vzSAH— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 3, 2022
