Australia:- समय के साथ वैसे तो कई चीजें बदलती है लेकिन इस समय देश से लेकर विदेश तक हिन्दू धर्म का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। लोग भारतीय संस्कृति को काफी तबज्जुब दे रहे हैं और उसके साथ अपना जीवन व्यतीत करना पसंद कर रहे हैं। वही ऑस्ट्रेलिया को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिंसमे यह खुलासा हुआ है कि वहां हिन्दू धर्म और वहां रह रहे भारतीयों की स्थिति में काफी परिवर्तन हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा राज्य है जहाँ हर पांच साल में जनगणना होती है। वर्ष 2021 में ऑस्ट्रेलिया में नई जनगणना हुई जिसकी रिपोर्ट पिछले सप्ताह जारी हुई। जनगणना की नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया की आबादी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2016 में जिस ऑस्ट्रेलिया की आबादी 34 लाख थी वह अब 21 के आकड़े के अनुसार 54 लाख हो गई है। लेकिन जनगणना में जनसंख्या के साथ साथ आय में भी वृद्धि हुई है और कई अलग अलग तरह के परिवर्तन देंखने को मिल रहे हैं।
लेकिन इसमे सबसे बड़ा परिवर्तन यह देखने को मिला कि ऑस्ट्रेलिया में ईसाइयों की संख्या 50 फीसदीं कम हो गई है। यह बात बड़ी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया खुद को एक ईसाई देश बताता है। ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में ईसाइयों की संख्या 90 फीसदीं थी जो अब घटकर महज 40 फीसदी बची है। ईसाई धर्म के लोगो मे आई कमी के बाबजूद भी ऑस्ट्रेलिया में अब तक सबसे ज्यादा लोग ईसाई धर्म को मानते हैं। इसके अलावा दूसरे नम्बर पर लोग ऐसे हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। इस तरह “नो रिलीजन” वाले लोगों की तादाद में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वही ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू और ईसाई धर्म को मानने वालो की संख्या 3 – 3 फीसदी बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू और इस्लाम धर्म के लोग बढ़ रहे हैं। क्योंकि पिछली बार की जनगणना की अपेक्षा इस बार इनकीं संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में हिंदू आबादी (1.9%) और मुस्लिम आबादी (2.6%) थी।
