आज शिंदे सरकार देगी फ्लोर टेस्ट की अग्निपरीक्षा

admin
By admin
2 Min Read

महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में मचे सियासी संग्राम के बीच जहां उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और एक नाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। वही अब आज शिंदे सरकार आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। हालांकि एक दिन पूर्व शिंदे सरकार ने स्पीकर का चुनाव जीत लिया है। वही आज के फ्लोर टेस्ट के बाद महाराष्ट्र की बागडोर शिंदे सरकार के पास होगी और महाराष्ट्र में 21 जून से चल रहे राजनीतिक युद्ध का अंत हो जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि आज 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही आरम्भ होगी। बहुमत लाने के लिए शिंदे की ओर से प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रस्ताव आने के बाद उसपर मतदान होगा। जिसके बाद शिंदे की सरकार बनेगी या नहीं इसपर मुहर लगेगी। हालांकि बीजेपी का कहना है कि हमे विधानसभा में शानदार बहुमत प्राप्त होगा और हम 166 वोट से अपना बहुमत साबित करेंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा हमे विधानसभा में बेहतरीन समर्थन मिलेगा। मुझे विश्वास है हमे 166 वोट मिलेंगे। यह विश्वास इसलिए बना हुआ है क्योंकि बीते दिन हुए स्पीकर चुनाव के परिणाम हमने देखे है। जानकारी के लिए बता दें राहुल नार्वेकर ने स्पीकर चुनाव में 164 वोट प्राप्त किए जबकि जीत में लिए केवल 144 वोट की आवश्यकता होती है। वही इनके विपक्ष राजन साल्वी को 107 वोट मिले और यह राहुल नार्वेकर से 47 वोट के अंतर पर हार गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *