Dhoni kollywood Debut:- धोनी अब लगाएंगे फिल्मों में शॉट , आने वाली है पहली फ़िल्म

admin
By admin
2 Min Read

स्पोर्ट्स:- इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अपने sixer के लिये जाने जाते हैं। इनकीं जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अभी तक इंडियन क्रिकेट टीम में इनकीं टक्कर का कोई बल्लेबाज और कैप्टन नहीं आया है। लेकिन अब खबर है कि धोनी अपना जलवा क्रिकेट के अलावा फिल्मी दुनिया मे दिखाने को तैयार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही साउथ की फ़िल्म प्रोड्यूस करेंगे। जिंसमे मुख्य किरदार में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति नजर आएंगे। 

धोनी की इस फ़िल्म को लेकर कहा जा रहा है कि वह इसमे कैमियो भी करेंगे। हालांकि अभी तक इस फ़िल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन खबर यह भी है कि धोनी ने अभी हाल ही में अभिनेताओं से सम्पर्क किया था और उनसे अपनी फिल्म को साइन करने की बात कही थी। वही अभिनेताओं ने धोनी का यह ऑफर स्वीकार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि धोनी अपनी पहली फ़िल्म अपने प्रोडक्शन के तहत बनाना चाहते हैं। वह इस फ़िल्म में कैमियो भी कर सकते हैं। जो धोनी के फैन्स के लिए शानदार तोहफा साबित हो सकता है। क्योंकि धोनी के फैन्स धोनी की हर बात से खुश हो जाते हैं और उनकी सफलता में अपनी सफलता देखते हैं।।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *