हाथ पर तिल होता है आपकी किस्मत का आईना

admin
By admin
3 Min Read

Mole On Palm: हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल मौजूद होता है और यह तिल काले, भूरे और लाल रंग के होते है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हर तिल का अपना एक अलग महत्व होता है। अब चाहे वो हाथ की हथेली का तिल ही क्यों ना हो। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर मौजूद तिलों के बारे में कई शुभ अशुभ चीज़े बताईं गईं है। ऐसा भी कहा जाता है कि हथेली पर मौजूद कुछ तिल आपके लिए अच्छे होते हैं और कुछ अशुभ होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि हाथ की हथेली का तिल आपके बारे में क्या कहता है।

हथेली और अंगूठे के बीच में तिल का होना

अगर किसी व्यक्ति के हथेली और अंगूठे के बीच में तिल है, तो ऐसा व्यक्ति कलात्मक प्रवृत्ति का माना जाता है।  ऐसे व्यक्तियों का रुझान कला की ओर काफी होता है।

बाईं हथेली पर मौजूद तिल

अगर तिल आपकी बाईं हथेली के ऊपरी भाग में होता है, तो ऐसे में व्यक्ति के हाथ में पैसा कभी नहीं रुकता। ऐसा व्यक्ति धन संचय/बचत नहीं कर पाता। 

दाहिनी हथेली पर तिल

अगर आपकी दाहिनी हथेली के ऊपरी भाग में तिल है तो व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है। उसके पास धन की कभी भी कमी नहीं होती।

शनि पर्वत पर तिल

जिस व्यक्ति के शनि पर्वत पर तिल मौजूद होता है उन्हें अक्सर नए दोस्त बनाना पसंद होता है। वो काफी मेहनती भी माने जाते हैं। इन व्यक्ति को मिले-जुले फल प्राप्त होते हैं, कभी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है कभी बूरा।

चंद्र पर्वत के ऊपर तिल

यदि व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल मौजूद है तो उनका मन बहुत ही चंचल होता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं।  और शादीशुदा जीवन मे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बृहस्पति पर्वत पर हो तिल

अगर बृहस्पति पर्वत पर तिल होता है तो व्यक्ति की शिक्षा भी अधूरी रह जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बृहस्पति पर्वत पर तिल का होना बहुत ही अशुभ होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *