आश्रम 3 में बाबा के चंगुल में फंसी ईशा गुप्ता, बाबा बने हवस के पुजारी

admin
By admin
3 Min Read

Ashram Web Series Bold Scene नई दिल्ली । आश्रम सीजन 3 की वेब सीरीज रिलीज होने से पहले ही ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने रोल को लेकर बयान दिया है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस आने वाली वेब सीरीज में बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आएंगी।

माना जा रहा है कि आश्रम 3 वेब सीरीज इसे और भी दिलचस्प कहानी लेकर आएगी। कहानी के साथ-साथ बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस से इस वेब सीरीज में धमाल मचाने वाली हैं। वेब सीरीज रिलीज होने से पहले ही ईशा गुप्ता ने आश्रम के बारे में कुछ खास बातें बताईं। ईशा ने बताया कि कैसे वह निराला बाबा के जाल में फंस गई।

ईशा की इच्छा पूरी

आश्रम-3 में काम करने को लेकर ईशा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान जब मैंने आश्रम की श्रंखला देखी तो मैंने प्रार्थना की थी कि मैं भी इस आश्रम का हिस्सा बनूं और अनजाने में मेरी मनोकामना पूरी हो गई। ऐसा लग रहा है कि यह सीरीज मेरे लिए यूनिवर्स की ओर से किसी तोहफे से ज्यादा है। 

ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

आपको पता ही होगा कि आश्रम 3 के 59 सेकेंड के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर दिया है। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल निराला बाबा के रोल में नजर आएंगे।  वहीं ट्रेलर में एक्ट्रेस की 6 बार झलक देखने को मिल रही है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ईशा गुप्ता इस सीरीज के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ईशा के डायलॉग भी अच्छे हैं 

आश्रम सीजन 3 की वेब सीरीज में ईशा गुप्ता के आउटफिट की बात करें तो वह लाल रंग की साड़ी में नजर आएंगी तो कहीं बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर को देखकर ऐसा भी लगता है कि ईशा गुप्ता की इस वेब सीरीज में कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं, जो ट्रेलर को काफी दिलचस्प बनाते हैं। उन्हीं में से एक डायलॉग है ‘बाबा जी आपकी हमेशा के लिए है, मैं तुम्हारे भीतर के भगवान को पूरी दुनिया के सामने निकालकर उसका दम घोंट दूंगा।’

प्रकाश झा ने किया है सीरीज का निर्माण

इस सीरीज का निर्माण निर्माता प्रकाश झा ने किया है। यह वेब सीरीज 3 जून को MX Player पर रिलीज होगी। इसके पहले उनको आश्रम के दोनों सीजन के लिए खूब तारीफ मिली है। लोगों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। बॉबी देओल के अलावा इस वेब सीरीज में दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, ईशा गुप्ता, अनुप्रिया गोयंका, चंदन रॉय सान्याल, सचिन श्रॉफ और अदिति सुधीर पोहंकर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *