सूर्यास्त के बाद मत करना ये काम वर्ना हो जाओगे असंख्य रोगों के शिकार

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। अपनी दिनचर्या में हम कई ऐसे काम करते हैं, जिन्हें सनातन धर्म में सूर्यास्त (sunset) के बाद करने पर प्रतिबंध है। आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद रात में कई कामों को करने के लिए मना करते हुए जरूर देखा होगा।

धर्म शास्त्रों की माने तो सूर्यास्त (sunset) के बाद कुछ ऐसे काम होते हैं, जिनको करना अशुभ बताया गया है जिसके कई बुरे प्रभाव भी पड़ते हैं। शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि जिन कामों को सूर्यास्त (sunset) के बाद करने की मनाही होती है, यदि कोई व्यक्ति उसे करे, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं कि कौन से काम हमें सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शाम के वक्त सोता है, तो वह कई रोगों का शिकार हो जाता है। साथ ही शाम के वक्त सोने वाले व्यक्ति की आयु भी घटती है। हिंदू धर्म में सूर्यास्त के समय माता लक्ष्मी का घर में आगमन माना जाता है। ऐसे में बोला जाता है कि शाम को व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए। इसी लिए गांवो में अक्सर लोग शाम के समय देहरी छोड़ कर बैठते हैं।

बता दें कि हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद या संध्या के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने पर प्रतिबंध हैं। ऐसा भी माना जाता है कि शाम के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने से अशुद्धियां अंदर आती हैं और माता लक्ष्मी रुष्ट हो जातीं हैं। इसके अलावा शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति को या किसी महिला को घर की दहलीज पर शाम के वक्त नहीं बैठना चाहिए। शास्त्रों में घर की दहलीज पर शाम के वक्त बैठने को अशुभ बताया जाता है। ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पातीं है और बाहर से वापस लौट जातीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *