महराष्ट्र में जारी सियासी घमासान पर कुमार विश्वास ने लगाया अनोखा तड़का , देखे वीडियो

admin
By admin
3 Min Read

Mumbai:- महाराष्ट्र में इस समय सियासी युद्ध छिड़ा हुआ है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में आपसी तालमेल ठीक नहीं बैठ रहे हैं। 55 विधायकों में से 49 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ खड़े हैं जो स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के हाँथ से सत्ता जाने वाली है। वही अगर हम बात उद्धव ठाकरे की करें तो वह बार बार यही कह रहे हैं कि कोई अगर उनसे ( एकनाथ शिंदे) स्पष्ट तौर पर कह दे की उसे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना है तो वह अपनी कुर्सी खुशी खुशी छोड़ देंगे। क्योंकि इससे उन्हें इस बात की खुशी होगी की कोई शिवसैनिक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। 

वही नेताओं के इन बयानबाजी के बीच सोशल मीडिया पर लोग महाराष्ट्र की राजनीति और उद्धव ठाकरे को लेकर तरह तरह के ट्वीट कर रहे हैं। वही अब इस कड़ी में एक नाम ओर जुड़ गया है कुमार विश्वास का। कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए महाराष्ट्र में मचे घमासान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वीडीयो में वह सबको सत्ता में चूर हिरण्यकश्यप की कहानी याद दिला रहे हैं। कुमार विश्वास कह रहे हैं कि सत्ता के अहंकार में चूर सभी हिरण्यकश्यपों और अपनी सात्विकता के सहारे उनसे जूझने का पराक्रम दिखा रहे अनेक प्रह्लादों की ये कहानी सबको याद रखनी चाहिए। ताकि समय के शिलालेख पर हमारी पुण्य-साधनाएं वरदान-रक्षित होलिका के रूप में अंकित होने से बच सके। 

 

कुमार विश्वास ने इस ट्वीट में सींधे तौर पर सत्ता पर वार किया है जिसको लोग उद्धव ठाकरे से जोड़ रहे हैं और इनके ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि आज हिरण्यकश्यप षड्यंत्रों के सहारे और अधिक दुर्दांत हो रहे हे तथा प्रह्लाद भी कमज़ोर व लाचार दिखाई देते हे.. वही एक अन्य यूजर कहता है कि कुमार भाई, बस इतना और बता दीजिए, वर्तमान क्राइसिस में हिरण्य कश्यप कौन है और प्रह्लाद कौन? मौका तो वही है, न अंदर न बाहर! न दिन है न रात! न अस्र है न शस्त्र! लेकिन हिरण्य कश्यप का वध तो निश्चित है। राजनीति में सबकुछ संभव है! वही इन अन्य यूजर कहता है कि सभी गैर भाजपा शासित राज्य सरकारें ध्यान रखे सावधानी हटी और सरकार गिरी खास कर केजरी सरकार ये ध्यान रखे अगली बारी उनकी ही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *