Shamshera Teaser: बस फ़िल्म का टीजर देखकर ही फैन्स हो गए फिदा बोले जल्दी करो रिलीज

admin
By admin
3 Min Read

 

 

Shamshera Teaser। 22 जुलाई आने वाली रणबीर कपूर-संजय दत्त और वाणी कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘शमशेरा’ को टीज़र आते ही फैंस और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर देखने वालो के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इसमें संजय दत्त से शुरुआत की गई है। 

फिल्म आने के कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर के लुक ने दर्शकों को हैरान परेशान कर दिया था। अब इस फिल्म का टीजर देख कर फैंस और भी हैरानी में पड़ गए हैं। बता दें कि इस टीजर की शुरुआत संजय दत्त से होती है जो खाकी वर्दी और लंबी चोटी में आम लोगों पर कहर बरसते हुए दर्शाए गए हैं।

फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर की एंट्री घोड़े पर सवार एक ‘डकैत’ के रूप में होती हैं जो रणबीर कपूर की आवाज में ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद’ डायलॉग को साफ दर्शाते हुए सुनाई देता है कि संजय दत्त के अत्याचारों से आजाद कराने के लिए रणबीर डकैत के रूप में लोगों का मसीहा बनकर सामने आते हैं। 

साथ ही टीजर में फिल्म के दमदार डायलॉग सुनने में भी मजा आएगा जो इसे देखने की उत्सुकता को और  भी बढ़ा देगा। टीजर में इस फिल्म का एक दमदार डायलॉग भी सुनने को मिला है जिसमें रणबीर कपूर कह रहे हैं कि सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई रोक ना पायेगा इसे, जब उठे यह बनके सवेरा। इस डायलॉग ने सभी का दिल जीत लिया है।

बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में संजय दत्त डाकू के रूप में, रणबीर कपूर डकैत शमशेरा के रूप में और वाणी कपूर एक नचनिया के रूप में नजर आने वालीं हैं। आगे फ़िल्म में वाणी कपूर का शमशेरा पर दिल आ जाता है। 

यह फ़िल्म करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही है जिसको आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब 22 जुलाई को ‘शमशेरा’ बड़े पर्दे पर उतारने के लिए में पूरी तरह से तैयार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *