Maharashtra Crisis Live:- महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच जहां अभी विधानसभा भंग करने के संकेत सामने आए हैं वही अब ख़बर आ रही है की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे ने दोपहर 1 बने एक बैठक बुलाई है जिंसमे वह महाराष्ट्र की राजनीति में जारी हलचल पर चर्चा करेंगे और उसके बाद वह मुख्यमंत्री का पद भी त्याग सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में संजय राउत ने विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी। संजय राउत ने एक ट्वीट कर कहा है कि इस समय गुजरात का जो राजनीतिक माहौल है वह विधानसभा भंग करने के संकेत दे रहा है।
महाराष्ट्र में जारी सियासी हलचल को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि आज देश मे हितकारी नही सौदेबाजी की राजनीति चल रही है। मध्यप्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं यह जो भी राजनीतिक परिदृश्य उतपन्न हो रहे हैं यह हमारे संविधान के विरुद्ध है। यह भविष्य के लिए खतरा है शिवसेना को सजग रहना चाहिए और उसे को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।
