CBSE Board Result 2022 Date: रिजल्ट की डेट आई सामने, इस दिन होगा जारी, ऐसे करें चेक

admin
By admin
3 Min Read

CBSE Board Result 2022 Date, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) के 10वीं व 12वीं के कक्षा के बच्चों के लिए खुशखबरी है. सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित कर सकता है. रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट जारी किए जाने के बाद विद्यार्थी इस वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकेंगे.

CBSE Board Result 2022 Date:

सीबीएसई के 10वीं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जुलाई महीने के मध्य में घोषित किए जा सकते हैं. 10वीं और 12वीं दोनों के ही नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे.

विभिन्न मीडिया स्रोतों के मुताबिक सीबीएसई 12वीं कक्षा से पहले दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर सकती है. 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई 2022 को घोषित किया जा सकता है और 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि 10वीं की परीक्षा 24 मई 2022 को समाप्त हुई थी,जबकि 12वीं की परीक्षा 15 जून 2022 को समाप्त हुई थी. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले घोषित करेगा. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 22 जुलाई महीने के मध्य में घोषित हो सकता है.

विद्यार्थी इस तरह अपना रिजल्ट करें चेक:

सीबीएसई ने ज्यादातर स्कूलों की कॉपियों की जांच करना शुरू कर दी है. कॉपियों की जांच के लिए राजधानी के सभी प्रमुख स्कूलों में परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. जून के अंत तक कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी. ऐसे में जल्द ही सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in के इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख पाएंगे. इसके अलावा एसएमएस (SMS), कॉल, आईवीआरएस(IVRS) और डीजी लॉकर के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी जाएगी.

CBSE Board Result 2022 Class 10 | CBSE Board Result 2022 Class 12 | CBSE Board Result 2022 Date Class 10

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *