Afghanistan:- पिछले वर्ष अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया और यहाँ काफी दहशत मचाई। लेकिन एक साल के बाद अब यहां पर हालात कुछ स्थिर बने हुए हैं। लेकिन सिर्फ पुरुषों के लिए क्योंकि तालिबान के नेतृत्व में महिलाओं और लड़कियों की हालत बेबदतर है उन्हें न तो आजादी है और न प्रखर होकर बोलने की अनुमति। यहाँ आय दिन महिलाओं और लड़कियों के सौदे की खबरे सुर्खियों में रहती है।
वही अब खबर आई है कि तालिबान के एक अधिकारी ने एक महिला का सौदा किया है। सूत्रों का कहना है कि कंधार प्रांत के तालिबानी गवर्नर 50 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ वफा ने एक 18 से 20 वर्षीय महिला के साथ शादी कर ली है। उन्होंने इस शादी को एक सौदे के तौर पर किया है और अपने ससुर को उनकी बेटी के बदले 36 लाख पाकिस्तानी रुपये दिए हैं। बताया गया है इन दोनों की शादी करीब पांच माह पहले हुई थी। उन्होंने गुप्त तरीके से शादी की और शादी में अपने कुछ करीबियों को ही बुलाया था।
जानकारी के लिए बता दें तालिबानी आधिकारिक हाफिज राशिद की उम्र 50 साल है जबकी लड़की की उम्र 20 वर्ष है। यह हेलमंद के रहने वाले हैं। इन्होंने शादी के लिए अपनी पत्नी के परिवार वालों को 36 लाख रुपये का भुगतान किया है। वही खबर यह भी है कि तालिबानी कमांडर हयातुल्ला मुजाहिद ने हाल ही में तीसरी शादी की है। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के जाने माने कमांडर बिलाल फतेह संगीन ने मई में दूसरी शादी की है।
