मोदी को ओवैसी ने सुनाई खरी खोटी बोले, ये सरकार गलतियों को दोहराना चाहती है देश के युवा से टकराना चाहती है

admin
By admin
4 Min Read

Agneepath:- अग्निपथ योजना को लेकर मचे घमासान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के निशाने पर है। एक के बाद एक विपक्षी दल उन्हें अपने शाब्दिक बाणों से घायल करके की कोशिश कर रहा है। अब इसी कड़ी में एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे बाण से निशाना साधते हुए कहा, यही वह ( अग्निवीर ) होंगे जो की अडानी और अम्बानी के घर के बाहर नौकरी मांगेंगे। 

उन्होंने कहा, मोदी जी आप ये क्यों चाहते हैं की चार साल तक देश की रक्षा करने के बाद, यही युवा पूर्व सैनिक या तो अडानी और अम्बानी के घर के बाहर नौकरी की लाइन में खड़ा हो, या बीजेपी के दफ्तरों के बाहर चौकीदारी करे। 
मोदीजी, युवा भारत का भविष्य हैं, आप और आप के साथ बार-बार एक्सटेंशन लेने वाले रिटायर्ड आईएएस अफसर नहीं आप इस युवा वर्ग की आवाज़ सुनिए और उनकी मांग पर अमल कीजिये – इस अग्निवीर योजना को तुरंत वापस लीजिये। मोदीजी ने नोटबंदी के बाद 50 दिन मांगे थे, वो अभी तक पूरे नहीं हुए। Lockdown का नतीजा भी हम सब ने देखा है। पर ये सरकार है जो कि अपनी गलतियों को दोहराना चाहती है। देश के युवा से टकराना चाहती है।

 

 

ओवैसी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया:- 
ओवैसी के ट्वीट पर एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए कहता है की पत्थरबाजवीर,दंगाबाजवीर,आंतकवादीवीर, लवजिहाद्दीवीर,बसट्रेनजलानेवालेवीर,जिहाद्दीबलत्कारीवीर बनाके युवा का जीवन खत्म करने वाले नेता अग्नीवीर कैसे बनने देंगे ? भारत के युवा को अगर संविधान खत्म करके शरिया कानुन लाने वालो को खत्म करने के लिये अग्नीवीर बनना ही होंगा। 

 

वही एक अन्य यूजर कहता है कि तुम दोनों भाई और चंद और जो दो चार हैं, युवाओं को भड़काना छोड़ दो, देश वैसे ही विश्वगुरु बन जाएगा, कोई आदमी बाहर आगे तभी बढ़ता है जब घर में शान्ति होती है। और रही बात चौकीदारी की तो अब भी सुरक्षा कंपनीयों में सेना से रिटायर्ड जवानों को वरीयता दी जाती है। काम कोई भी छोटा नहीं होता।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *