जम्मू कश्मीर में सर्च टीम पर हमला, सेना ने मार गिराया एक आतंकी, एक गिरफ्तार

admin
By admin
1 Min Read

Hindi News नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस और सेना के संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। वहीं कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में शौकत अहमद शेख नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। 

पुलिस के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब पुलिस और सेना की संयुक्त टीम आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए पहुंची थी. इसी दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सर्च टीम को निशाना बनाया और हमला कर दिया. मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी के रूप में हुई है।

आईजीपी कश्मीर ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है. वहीं, दो से तीन अन्य आतंकियों के भी वहां मौजूद होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अभी जारी है और बाकी ब्योरे का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *