Viral video: दुल्हन ने जीता वेडिंग गेम तो पति ने अर्रा के मारा चांटा

admin
By admin
2 Min Read

 

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई फनी वीडियो हमेशा ही सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं। फिर चाहे वो चौंकाने वाले वीडियो हो या मस्ती मजक के वीडियो। दूल्हा-दुल्हन के अतरंगी अंदाज के साथ ही कई बार बारातियों ने भी सोशल मीडिया पर ढेरों सुर्खियां बटोरी हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जो न फनी है और न ही अतरंगी पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग दूल्हे के लिए नफरत भरे कमेंट लिख रहें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इसपर अपनी रिएक्शन देने में लगे हैं।

इस वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का माहौल पूरी तरह से खुशनुमा बना हुआ है। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों के साथ स्टेज पर एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों इस दौरान एक दूसरे से मस्ती भी कर रहे हैं। जारी गेम में दुल्हन गेम जीत जाती है और दूल्हा इस बात से चिढ़ जाता है। और देखते ही देखता दूल्हा अपना आपा खो बैठता है और भरी महफिल में दुल्हन को तमाचा रसीद कर देता है।

दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन और परिजन काफी सहमें नज़र आ रहे हैं। और दुल्हन अपने दोस्त के साथ धीरे-धीरे स्टेज से उतर जाती है। इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में जानकारी दी गई है, “भयानक नजारा। शादी में दुल्हन से गेम हारने पर दूल्हा उसे थप्पड़ मार देता है। इस वायरल वीडियो को उज्बेकिस्तान का बताया जा रहा है। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर अब वायरल हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *