रांची:- बीते जुमे रांची में भाज की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ और हिंसा भड़क गई। इस हिंसा के संदर्भ में रांची पुलिस ने 29 लोगो को हिरासत में लिया है वही आज जुमे के दिन उपद्रवियों ने पुनः हिंसा फैलाने का विचार बना लिया है जिसकी साजिश वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप के माध्यम से कर रहे थे। हालाकि उनकी इस प्लानिंग का खुलासा हो गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप पर उपद्रवियों ने जिहादी माफिया 786 के नाम से एक ग्रुप बनाया है जिसके जरिये लोगो को वह भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं और हिंसा को अंजाम देने का सडयंत्र रच रहे हैं। सूत्रों से खबर मिली है इस ग्रुप में हिन्दू विरोध में व नुपुर शर्मा के बयान के संदर्भ में जानकारी साझा की जा रही है।
जानकारी मिलने के बाद राज्य पुलिस को सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने कहा है की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आशंका है कि आज हिंसा पुनः भड़क सकती है। सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है और कोशिश करे की अपने घरों से बिना जरूरत के बाहर न आए। पुलिस ने इस ग्रुप पर नजर रखी है। यदि यह कुछ हरकत करते हैं तो पुलिस इस मामले में फटाक से एक्शन लेगी।
आज जुमे को देखते हुए हिंसा वाले इलाके में तीन रैपिड एक्शन फोर्स की कम्पनी तैनात हैं। 2 हजार 500 अतिरिक्त सशक्त बल मुस्तैद किये गए हैं। धार्मिक स्थल के आस पास बैरिकेडिंग की गई है वही पूरे इलाके पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है।
