62 वर्ष की महिला ने की थी 24 साल के लड़के से शादी अब बनना चाहती है मां

admin
By admin
4 Min Read

 

कहते है कि प्यार अंधा होता है। प्यार जब होता है तो न उम्र देखता है और न रंग रूप देखता हैं, बस हो जाता है। जब दो दिल आपस में मिलते हैं और एक दूसरे के लिए धड़कते हैं तो सारे बंधन और दुनिया को भूल कर एक होने की कोशिश में लग जाते हैं। प्यार की ये कहावतें सिर्फ कहानियों तक ही सीमित नहीं कई बार ऐसी भी खबरे आती है जो इनका सत्यापन करती हैं।

प्यार में डूबे लोगों के लिए उम्र तो बस एक नंबर है और इसे साबित किया है अमेरिका में रहने वाली 62 वर्ष की शेरिल मैकग्रेगर ने। बता दें कि, 17 पोते-पोतियों की इस दादी ने 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से न केवल शादी की बल्कि अब बच्चे की प्लानिंग में भी लगीं हैं।

62 साल की शेरिल चाहती हैं कि अब वो मां बने। बता दें कि वो अपने 24 साल के पति के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। वैसे तो शेरिल के 17 पाते-पोतियां हैं, सात बच्चे हैं, लेकिन इस उम्र में आकर न केवल उन्होंने 37 साल छोटे लड़के से शादी की है बल्कि अब वो मां बनने की इच्छा भी जाहिर कर रहीं हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2021 में शेरिल ने अपने 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन से शादी की थी। दोनों एक साल से साथ रह रहे हैं और अब बच्चा चाहते हैं।

शेरिल बताती हैं कि चूंकी उम्र ज्यादा है वो खुद प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं, ऐसे में वो सेरोगेसी या बच्चा गोद लेने के लिए भी तैयार है। बच्चे की प्लानिंग कर रहे इस लवबर्ड ने इससे जुड़ी शॉपिंग भी शुरू कर दी है। पैलेस में बच्चे के कमरे को भी सजाया जा रहा है तो उसकी जरूरत की चीजों की शॉपिंग भी जोरो से चल रही है। 

शेरिल ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए इस फैसलों को परिवार के सदस्य भी सपोर्ट कर रहे हैं। शेरिल कहती हैं कि मैं कुरैन के बच्चे की मां बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।

62 साल की शेरिल और 24 वर्षीय कुरैन दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की शादी को टिकटॉक पर लाइव दिखाया भी गया था। दोनों की शादी को 2.2 मिलियन लोगों ने लाइव देखा था । वहीं बीते वर्ष कुछ लोगों ने दोनों की शादी को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया थ। उस समय अपनी शादी पर दोनों ने कहा कि उन्हें दुनिया की परवाह नहीं है। 

दोनों ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर लाइव सेशन में खुलकर बात भी की थी। और कहा था कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनके शारीरिक संपर्क का आनंद बहुत ही अच्छा है।

जानकारी के अनुसार कुरैन जब 15 साल के थे, तब पहली बार उनकी मुलाकात शेरिल से हुई थी। साल 2012 में जब कुरैन शेरिल के बड़े बेटे के डेयरी फार्म में काम किया करते थे तब वो शेरिल से मिले थे। 

फिर साल 2020 में कुरैन की मुलाकात एक बार फिर से शेरिल से हुई, जब वो एक स्टोर में कैशियर का काम किया करती थी। दोनों मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे। फिर साल 2021 में कुरैन ने शेरिल को प्रपोज किया और फिर सितंबर में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *