ये है दुनिया का सबसे अमीर राजा खुद को मानता है भगवान राम का वंशज

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। दुनिया में ऐसे जगह आज भी ऐसी हैं, जहां राजाओं का शासन चलता है। इन देशों की बात करें तो इनमें थाईलैंड, ब्रुनेई और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। वैसे तो क्षेत्रफल में ये देश बड़े ही छोटे हैं, लेकिन यहां के राजाओं के नाम और उनका अंदाज बहुत ही निराले हैं। 

विशेषकर संपत्ति के मामले में इन राजाओं के पास हजारों-लाखों करोड़ों की संपत्तियां है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर राजा (World’s Richest King) कौन हैं? और वो कुल कितनी संपत्ति का मालिक है? आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देंगे। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम के मुताबिक, थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन (Maha Vajiralongkorn) दुनिया के सबसे अमीर राजा है। साल 2016 में अपने पिता भूमिबोल अदूल्यादेज की मौत के बाद उन्होंने साम्राज्य की राजगद्दी संभाली थी। उनके पिता करीब 70 साल तक थाईलैंड के राजा थे। जहां एक ओर उनको दुनिया में सबसे अधिक समय तक राजगद्दी पर बैठने वाला राजा माना जाता है यहीं उसके बेटे को सबसे अमीर।

क्या आप जानते हैं कि भूमिबोल अदूल्यादेज के अंतिम संस्कार पर 50-100 नहीं बल्कि 600 करोड़ रुपये के करीब खर्च किये गए थे। उनके शव को सोने से बने रथ में रखकर श्मशान घाट तक ले जाया गया था। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि वह चकरी वंश के नौवें सम्राट थे, जिसकारण उन्हें ‘राम नवम’ के नाम से भी जाना जाता था। वहीं राजा महा वाचिरालोंगकोन को ‘राम दशम’ भी कहा जाता है। ऐसा इस लिए है क्योंकि इस घराने के लोग खुद को भगवान राम का वंशज बताते हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के मौजूदा राजा महा वाचिरालोंगकोन के पास करीबन 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है, जिसमें अरबों रुपये का शाही महल, 30 से भी अधिक निजी हवाई जहाज, तरह-तरह की महंगी गाड़ियां, हीरे-जवाहरात और तमाम तरह की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।

उनकी निजी जिंदगी की अगर बात करें तो उन्होंने अब 4 शादियां की हैं। साल 2019 में उन्होंने 66 साल की उम्र में चौथी शादी सुतिदा तिजाई से की थी। वहीं पिछली तीन शादियों से राजा महा वाचिरालोंगकोन के 7 बच्चे भी हैं। इसके साथ ही ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि किंग महा वाचिरालोंगकोन एक ट्रेंड पायलट हैं। वह अक्सर कहीं विदेश यात्रा पर जाते हैं तो खुद ही अपना Boeing 737 विमान उड़ाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *