कोल्ड ड्रिंक से बढ़ जाएगी आपके WiFi की स्पीड

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। फ़ास्ट एंड फुइरिअस लाइफ के समय में हमारा लगभग हर काम स्मार्टफोन पर ही होता है। पर ये काम तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक फोन में इंटरनेट न हो। 

ऐसे में आम तौर पर लोगों के घर में वाईफाई लगा होता है जो अच्छी इंटरनेट स्पीड की सुविधा प्रदान करता है। लेकिन कई बार लोगों को स्लो स्पीड की समस्या से गुजरना पड़ता है।  वाईफाई की स्लो स्पीड आपको परेशान करती है तो हम एक कमाल की जुगाड़ू ट्रिक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप चुटकियों में फर्राटेदार वाईफाई स्पीड का आंनद ले सकेंगे। 

इस जुगाड़ से बढ़ जाएगी WiFi की स्पीड

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आजकल यूजर्स कई तरह के दिलचस्प वीडियोज और फोटोज शेयर किये जानते हैं। सब अलग अलग दावा करते हैं। कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं जो आपके काफी काम भी आते हैं। और आपको कुछ नया सीखने को मिलता हैं। ऐसा ही एक वीडियो कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था। जिससे कोल्ड ड्रिंक के एक खाली कैन से आप अपने घर या दफ्तर पर लगे वाईफाई की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर किये गए इस दावे के हिसाब से अपने वाईफाई की स्पीड को बढ़ाने के लिए सबसे पहले एक कोल्ड ड्रिंक का खाली कैन ले लें। अब इस खाली कैन को बीच से काट दें और फिर अपने वाईफाई राउटर के अंटीना के साथ इस कैन के टुकड़े को फिट कर दें। इसके बाद आपको कुछ मिनटों का इंतजार करना है। दावे के हिसाब से थोड़ी ही देर में आपके वाईफाई की स्पीड और रेंज दोनों ही बढ़ जाएंगी। 

यह ट्रिक सोशल मीडिया का एक दावा है इसलिए, इस बात का ध्यान रखें कि सोशल मीडिया पर लोग व्यूज के लिए भी इस तरह के खोखले दावे कर देते हैं। हम इसकी प्रमाणिता का प्रोत्साहन नहीं करते न ही इसे ट्राई करने की सलाह देते हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *