Loan App के जाल में फसीं लड़की, कांटेक्ट वालो को एजेंट ने भेजीं न्यूड तस्वीरें

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। Loan App का जाल देश काफी खतरनाक हो गया है। इसके अपने आप को इतना मजबूत बना लिया है कि इसमें एक बार अगर कोई फस जाए तो निकल ही नहीं पाता। बता दे कि लोन ऐप मासूमों को अपने चंगुल में फसाते है। इससे जुड़ी कई घटनाएं हररोज सामने आ रही हैं। लोग अपनी जरूरत के लिए लोन तो ले लेते हैं लेकिन जागरूकता न होने के कारण उन्हें इसका खामियाजा चुकाना पड़ता है।

इन लोन ऐप्स का ब्याज इतना अधिक होता है कि एक महीने में ही लोन का अमाउंट 10 गुना तक बढ़ जाता है। साथ ही अगर लोन वापस करने में देरी होने पर रिकवरी एजेंट लोगों को परेशान करने लगते हैं। 

मुम्बई से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रिकवरी एजेंट ने उसकी मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीर को उसके कॉन्टेक्ट के लोगों को भेज दिया। 

मुंबई की 22 साल की लड़की ने क्रेडिटलोन (KreditLoan) ऐप से 5 हजार रुपए लिए थे। जबकि उसे केवल 3 हजार रुपये ही मिले थे। फिर एक सप्ताह के अंदर ही उसे लोन चुकाने के लिए धमकी भरे फोन आने लगे। लड़की को आपत्तिजनक मैसेज भी आया करते थे। कुछ दिनों के बाद ऐप से लोन लेने के बाद वसूली के लिए रिकवरी एजेंट्स ने लड़की की मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरें उसके कॉन्टैक्ट में मौजूद लोगों को भेजना शुरू कर दिया। साथ ही लड़की को 14 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे गए। अब महिला ने इस मामले में एक FIR दर्ज कराई है। अब पुलिसवालों का कहना है कि ये ऐप चीन से डेवलप हुए हैं। आगे की जांच जारी है।

लोन ऐप्स पर होने वाले फ्रॉड से ऐसे बचें

किसी भी लोन ऐप पर बिना जांच के अपना KYC अपडेट ना करें।

बिना जानकारी के किसी भी लोन ऐप से लोन ना लें

बैंकों से लोन लेना ही सबसे सुरक्षित होता है।

फ्रॉड की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

गूगल हटाएगा ये 15 लोन एप्स

लोन इंडिया, कैश लोन, कैश एडवांस, कोष, यश कैश, हैंडी लोन, रूपीज लैंड, मैजिक लोन, क्रेडिट किंग, मोबाइल कैश, अल्फा लोन्स, स्पीड लोन, अलेक्जेड्रिया लोन, कोको, जेनकॉइन नाम के ऍप्स पर गूगल करवाई के चलते उन्हें बंद करने जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *