Rajasthan 5th 8th Result 2022- राजस्थान बॉर्ड ने जारी किए पांचवीं और आठवीं के रिजल्ट, देखें जल्द

admin
By admin
2 Min Read

Rajasthan 5th 8th Result 2022 । शिक्षा निदेशालय राजस्थान ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने आरबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट rajresults.nic.in पर भी जारी किया गया है।

इस साल करीब 25 लाख छात्र 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 12.63 लाख छात्रों ने 8वीं की परीक्षा दी थी। जबकि पांचवीं कक्षा की परीक्षा में 14.53 लाख छात्र शामिल हुए थे। आरबीएसई ने 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने ट्वीट कर बताया था कि कक्षा 8 के 12.63 लाख और कक्षा 5 के 14.53 लाख छात्रों का परिणाम 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1: परिणाम देखने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: इसके बाद आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम लिंक देखें।
चरण 3: अब अपना रोल नंबर और क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: इसके बाद आपका आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: अब परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 6: अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *