अल कायदा की भगवा आतंकियों को ललकार, मानव बम से उड़ाने की धमकी

admin
By admin
2 Min Read

 

 

डेस्क। पैगम्बर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत के अलग-अलग स्थानों पर धमाके की चेतावनी दी है। अल कायदा ने एक धमकी भरा पत्र जारी करते हुए कहा कि वह दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले करने जा रहें हैं।

संगठन ने अपने पत्र में साफ किया कि मोहम्मद साहब के सम्मान के लिए यह आत्मघाती हमले किए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में भाजपा के कुछ नेताओं ने मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिए थे, जिसके बाद से उनके बयान पर सियासत फरमान पकड़े हुए है।

अल कायदा ने अपने इस पत्र में लिखा है, हम उन लोगों को मार देंगे जिन्होंने हमारे मोहम्मद साहब का अपमान किया, हम अपने शरीर पर ही विस्फोटक बांधकर या बच्चों के शरीर पर विस्फोटक बांधकर उन लोगों को उड़ा देंगे जिन्होंने मोहम्मद साहब का अपमान किया। आगे उन्होंने कहा कि भगवा आतंकियों को अब दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। पत्र में उन्होंने चेताया कि हम उन तमाम लोगों को भी चेतावनी देते हैं कि वह अपने मुंह से मोहम्मद साहब के लिए कुछ भी ना निकालें, खासकर हिंदुत्व आतंकवादी जिन्होंने भारत पर कब्जा कर रखा है। 

बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद को लेकर BJP लीडर्स के द्वारा दीए गए बयान की पूरे विश्व में आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं इसपर विवाद इतना बढ़ गया है कि कई देशों ने भारतीय सामानों का बहिष्कार भी करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म को लेकर कुछ टिप्पणी की थी, और नवीन जिंदल ने भी ट्विटर पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। पर भारत ने इन बयानों को खुद से अलग कर लिया है और इन बयानों को फ्रिंज तत्व की श्रेणी में रखा है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *