आग से मत खेलो गहलोत साहब:- भाजपा विधायक

admin
By admin
2 Min Read

Politics:- राजस्थान में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और भाजपा व कांग्रेस के मध्य चुनावी घमासान जारी है। दोनो दल कोई भी मौका नहीं छोड़ते एक दूसरे को नीचा दिखाने का वही अब विधायक एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल ने कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है साहब आग से मत खेलो चुनाव तो हो जाएंगे फिर? 

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार चुनाव से पूर्व शाम दाम दंड भेद की नीति अपनाए हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है किराज्य सभा चुनावों में नैतिक रूप से हार चुकी कांग्रेस और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा के विधायकों को मुक़दमों पर कार्रवाई के नाम पर किस तरीक़े से भयभीत करने का कुत्सित षड्यंत्र रचा जा रहा है, आग से मत खेलिए गहलोत साहब, चुनाव तो 10 जून को हो जाएँगे फिर?
जानकारी के लिए बता दें राजस्थान में 10 जून को राज्यसभा चुनाव होने को है। उससे पहले यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान जारी है। जहाँ भाजपा यह दावा कर रही है कि इस बार राजस्थान में मोदी का मैजिक चलेगा ओर यहां परिवर्तन का बिगुल बजेगा। वही कांग्रेस लगातार इस बात का दावा कर रही है कि राजस्थान फतेल का सपना भाजपा न देखे क्योंकि राजस्थान की जनता ने उसे ओर उसकी जुमले भरी नीतियों को अस्वीकार कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *