Chanakya Neeti : इन चीज़ों को करने में शर्म नहीं करने वाला ही होता है सफल

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। आचार्य चाणक्य को समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का प्रखंड ज्ञाता माना जाता है। उनकी नीतियों को कोई पा नहीं सकता। चाणक्य की नीतियां कई कठिन सिद्धतों से भरी पड़ी है। 

कहते हैं कि चाणक्य की नीतियों को अपनाकर भटके हुए लोग सुमार्ग पर आ जाते हैं। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसे कार्य भी बताएं हैं जिनको करने में किसी व्यक्ति को शर्म नहीं करना चाहिए। उन्होंने कुछ ऐसी बाते बताई हैं जिसे इंसान को पूरे मन से साथ करना चाहिए बिना इस बात की परवाह किए की भविष्य क्या होगा।

गुरु से भरपूर ज्ञान लें

आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि, जो व्‍यक्ति बिना किसी भय के या शर्म के अपने गुरु से ज्ञान को ग्रहण करता है वही बहुत अधिक ज्ञानवान हो जाता है। वहीं जो छात्र भय या शर्म के कारण अपने गुरु से प्रश्न नहीं पूछते, उसका ज्ञान कभी पूरानहीं होता अर्थात अधूरा ही रह जाता है और उसे भविष्य में कई  परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

इसे मांगने में संकोच न करें

आचार्य चाणक्य बताते है कि, व्‍यक्ति को कभी धन से संबंधित मामलों में संकोच या झिझकना नहीं चाहिए। उनके अनुसार जो व्‍यक्ति धन के मामले में संकोच करते है, उनको धनहानि का सामना करना पड़ता है। आपको कभी किसी को कर्ज दिए गए धन को मांगते समय सोचना नहीं चाहिए। धन हानि से बचने के लिए अपनी शर्म को त्याग देना ही उचित है।

इसे पहनने में शर्म क्यों

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, कई लोग दूसरों को देखकर अपने सादे कपड़े पहनने में संकोच करते हैं कि सामने वाला क्या कहेगा, मैं कैसे लगूंगा। वो कहते हैं कि लेकिन व्‍यक्ति को कभी भी पुराने या सादे कपड़े पहनने में शर्म नहीं करनी चाहिए। उनके अनुसार आपने पुराने कपड़े पहने हैं या फिर महंगे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है बल्कि किस तरह से कपड़े पहने हैं इस बात पर ध्यान दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *