बाजार:- ब्रह्मोस एयरोस्पेस और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय खूब चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस वर्ष 2024 में अपनी लखनऊ इकाई में हर साल 80 से 100 मिसाइलों का उत्पादन करने की योजना बना रही है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के संदर्भ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और एमडी अतुल डी. राणे ने कहा की उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के बनने की कवायद तेज चल रही है जल्द ही यूपी में ब्रह्योस का उत्पादन आरम्भ हो जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में शुरू होने वाला है . 3 जून को राज्य की राजधानी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 के आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी में 110 स्टॉलों में से एक में प्रतिष्ठित ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्चर प्रदर्शित किया गया था जिसे प्रधानमंत्री ने विशेष दिलचस्पी के साथ देखा था।
अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) राज्य की राजधानी में ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र स्थापित कर रहा है. 200 एकड़ के क्षेत्र में फैला, ब्रह्मोस एयरोस्पेस दुनिया की सबसे अच्छी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली का निर्माण करेगा जिसे ब्रह्मोस-एनजी के रूप में नामित किया गया है और जिसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।
इस परियोजना से लगभग 500 इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. इसके अलावा 5,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. रक्षा उद्योग से जुड़ी सहायक इकाइयों की स्थापना से करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वही यूपी एक बड़े विकसित राज्य के रूप में उभरेगा।
