क्या सच में नोटों पर नज़र आएंगे कलाम और टैगोर

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। सूत्रों के मुताबित जानकारी मिली है कि जल्द ही नोटों पर देश के 11वें राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम और रबीन्द्रनाथ टैगोर की फोटो देखने को मिल सकती हैं।

अभी तक भारतीय नोटों पर केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो ही होती थी। अब लोगों को महात्मा गांधी की फोटो वाले नोटों के साथ ही टैगोर और कलाम की फोटो वाले नोट भी देखने को मिलेंगे। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक कथित तौर पर कुछ बैंक नोटों की एक श्रृंखला पर कलाम और टैगोर के वॉटरमार्क का इस्तेमाल करने की सोच रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर का नाम पूरी दुनिया में आदर के साथ लिया जाता है, साथ ही बंगाल में उन्हें एक विशेष दर्जा दिया जाता है। बंगाल में बड़ी संख्या में घरों में रबीन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर देखने को मिलती है। साथ ही भारत के 11वें राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम देश के महान व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं। इसी कड़ी में उनको विशेष दर्जा देने के लिए महात्मा गांधी के साथ नोटों में उनकी फोटो देखने को मिल सकती है। यह पहली बार हुआ है, जब RBI नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा अन्य मशहूर हस्तियों की फोटो इस्तेमाल करने की सोच रहा है।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि RBI इतना बड़ा डिसीजन लेने की सोच रहा है तो जान लीजिए कि करंसी नोटों पर कई अंकों के वॉटरमार्क को शामिल करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है जैसे कि हमें अमरीका में विभिन्न मूल्यवर्ग के डॉलर्स में जॉर्ज वाशिंगटन, बेंजामिन फ्रैंकलिन, थॉमस जेफरसन, एंड्रयू जैक्सन, अलेक्जेंडर हैमिल्टन और अब्राहम लिंकन सहित 19वीं सदी के कई राष्ट्रपतियों के चित्र देखने को मिलते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *