कार्तिक आर्यन क्यों नहीं होंगे IIFA 2022 में शामिल

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। बड़ी सुपरहिट देने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया हैं लेकिन इसी बीच कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर साझा कर बताया है। इस खबर ने उनके फैंस को निराशा से भर दिया है। 

बता दें अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) हो गए हैं जिसके कारण वह इस बार के आईफा अवार्ड्स में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगे। 

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने अपनी ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस की ओर इशारा करते हुए कैप्शन लिखा कि, ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक इमोजी भी शेयर किया।

जानकारी के लिए बता दें कि दूसरी बार कार्तिक आर्यन कोरोना की चपेट में आए हैं। 22 मार्च 2021 को कार्तिक आर्यन ने एक प्लस साइन के साथ कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। उस वक्त भी कार्तिक ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा था कि, ‘पॉजिटिव हो गया, दुआ करो.’

कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में किए गए उनके अभिनय की काफी वाह वाही हो रही हैं। इस फिल्म ने 137 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अनीस बज्मी ने फ़िल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू विशेष भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *