हवाई जहाज की विंग पर खड़े शख्स को देख चौंके यूजर्स, देखे वीडियो

admin
By admin
2 Min Read

वायरल:- सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर लोग अक्सर अपने टेलेंट और अजीबो गरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वही कई बार सोशल मीडिया पर।ऐसी फोटो और वीडीयो वायरल हो जाती है जिन्हें देखकर हम दंग रह जाते हैं और हमारा कलेजा कांप उठता है। वही इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगो को दंग किये हुए हैं और इसे देखकर लोगो का पसीना छूट गया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हवाई जहाज की विंग पर सीट से उतर कर चल कर आता है। हवाई जहाज समुद्र तट से कई हजारों फीट ऊंचाई पर खड़ा है। ऐसे में शख्स बेखौफ होकर इतनी ऊंचाई पर अपना वीडियो शूट करवा रहा है। बताया जा रहा है यह इंडोनेशिया के न्यांग- न्यांग बीच (Nyang Nyang Beach) का है इसके अलावा शख्स ने जिस एयरक्राफ्ट को वीडियो में दिखाया है वह Boeing Aerospace company का है। 
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब देख रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं इस वीडियो को अब तक लाखो की संख्या में देखा जा चुका है और लोग इसमे युवक की हिम्मत की दात दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *