कश्मीर में हो रही टार्गेटेड किलिंग का जिम्मेदार कौन, क्या कश्मीर फाइल्स के प्रोपेगैंडा से शुरू हुई टार्गेटेड किलिंग

admin
By admin
3 Min Read

Bollywood:- जब से फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स बनी है तब से यह चर्चा का विषय बनी हुई है कोई इसे मुस्लिम विरोधी फ़िल्म बता रहा है तो कोई इसे कश्मीरी पंडितों के दर्द की दास्तां कह रहा है। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो इस फ़िल्म को लेकर हिन्दुफोबिया की कहानी गढ़ रहे हैं और कह रहे हैं फ़िल्म में महज एक ही पक्ष दिखाया गया है। 

वही अगर हम फ़िल्म एक्टर कमाल आर खान की करें तो यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने ट्वीट्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वही अब इन्होंने कश्मीर में हो रही टारगेटेड किलिंग पर एक ट्वीट किया है जो चर्चा का विषय बन गया है और फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को सावालो के घेरे में ला रहा है
कमाल ने ट्वीट कर कहा है कि जब फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स नहीं आई थी तो कश्मीर के पंडित सुकून से जी रहे थे। लेकिन विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने प्रोपोगेंडा फैलाया आतंकियों को उकसाया जिसका परिणाम यह है कि आज कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर भागना चाह रहे हैं जबकि विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ऐश काट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में पिछले एक साल के भीतर तकरीबन 44 मुस्लिम आतंकियों द्वारा मारे गए हैं। 
उन्होंने आगे कहा आज जो कश्मीर के हालात हैं उसके बाद कश्मीरी पंडित वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें भागने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस उन्हें रोक रही है। विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने गरीब कश्मीरी पंडितों के बलबूते पर 200 करोंड कमाए है और आज वह उसपर ऐश कर रहे हैं अगर वह उन्हें 100 करोंड भी दे देते तो उनकी जान बच जाती।  

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *