BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं सौरव गांगुली, जानिए इसके पीछे की असली सच्चाई

admin
By admin
2 Min Read

Sourav Ganguly News नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली के एक ट्वीट ने अचानक हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अब बीसीसीआई से अपना अध्यक्ष पद छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं, हालांकि अभी तक बीसीसीआई छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वैसे आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सौरव गांगुली के गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके घर भोजन करने की खबर से अटकलें लगने लगी थीं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “2022 में, उन्होंने क्रिकेट से जुड़े 30 साल पूरे किए। इस दौरान क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस यात्रा में हमारे साथ रहा है। आज मैं एक शुरुआत करने की योजना बना रहा हूं। नई पारी ताकि मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकूं। उम्मीद है कि भविष्य में भी आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा।”
गांगुली के ट्वीट के बाद कहा कि बीसीसीआई के सचिव और गृह मंत्री अमित के बेटे जय शाह ने कहा कि गांगुली अब इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। आपको बता दें कि 23 अक्टूबर 2019 को गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *