आतंकियों की दहशत से दहला कश्मीर, आज हिन्दू बैंक मैनेजर की हुई हत्या

admin
By admin
1 Min Read

Jammu Kashmir:- विगत कई दिनों से कश्मीर में हिंदुओ पर आतंकियों का कहर जारी है। आय दिन कश्मीर से कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ जाती है जिससे पूरा देश दहल उठता है। वही अब खबर है कि जम्मू कश्मीर के कुलग्राम में आतंकियों ने एक बार पुनः एक हिन्दू की हत्या कर दी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से आतंकी आक्रोश में थे और उससे गुस्से में आए आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जिस बैंक मैनेजर की हत्या आतंकियों ने की उसका नाम विजय कुमार था।
विजय कुमार इलाकाई देहाती बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। विजय ने अभी हाल ही में इस पद पर नौकरी ज्वाइन की है। आतंकियों द्वारा विजय की हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है वही बैंक कर्मी सहमे हुए हैं और उनके मन मे मौत का ख़ौफ़ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *