कश्मीर में राजस्थान के बेटे को आतंकवादियों ने मारी गोली, 4 महीने पहले हुई थी शादी

admin
By admin
1 Min Read

Rajasthan News जयपुर । कश्मीर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए राजस्थान के एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी है। बैंक प्रबंधक विजय कुमार हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र के भगवान गांव के रहने वाले थे। आतंकी बैंक में घुसे और उन्हें गोलियों से भून दिया। 4 महीने पहले विजय कुमार की शादी हुई थी।

पत्नी एक महीने पहले ही विजय के साथ गई थी। पिता ओमप्रकाश बेनीवाल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। छोटा भाई अनिल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। कुलगाम के एसएचओ जाजीब बटाची ने बताया कि विजय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इधर, विजय कुमार के निधन के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। 

विजय कुमार कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) में प्रबंधक थे। हमले के तुरंत बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नोहर एसएचओ रवींद्र सिंह नरुका ने कहा कि मृतक विजय कुमार का विवरण एकत्र किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *