अगर अभी भी नहीं आया किसान सम्मान निधि का पैसा तो करें यह काम

admin
By admin
3 Min Read

व्यापार:- कल प्रधानमंत्री किसान सम्मना निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 लाख किसानों के खाते में 2 – 2 हजार रुपये भेजे गए। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 करोंड रुपये ट्रांसफर करते हुए इस योजना की 11 वी क़िस्त जारी की है। लेकिन कल कई लाभार्थी ऐसे थे जिनके खाते मे इस योजना का पैसा नहीं पहुंच पाया। 

लेकिन लाभार्थियों को इसमे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसे लोग सीधे अपने बैंक अकाउंट और आधार के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जिन लोगो के स्टेटस चेक में एफटीओ लिखा है वह खुश हो जाए क्योंकि उनके खाते में किसान सम्मान निधि की 11 वीं क़िस्त 100 फीसदीं आयेगी।
जानकारी के लिए बता दें अभी तक इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि भेज चुकी है। इस योजना के तहत पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है। प्रधानमंत्री किसान संम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आय के साधन में वर्द्धि करना है। 
कल आई 11 वीं क़िस्त के सन्दर्भ में कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यदि आपका खाता मेंटेन है और आपने KYC करवा रखी है तो आपको निश्चित रहने की आवश्यकता है आपकी क़िस्त अपने खाते में भेजी जा चुकी है तकनीकी समस्या के चलते वह आपके खाते में शायद देर से पहुँच रही हो। 
वही कई लोग जब अपने खाते का स्टेटस चके कर रहे हैं तो उनके खाते में FTO लिखा है। FTO का अर्थ है फंड ट्रासंफर ऑर्डर जिसका मतलब है कि पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। जिसके भी अकाउंट में यह लिखा है उसे निश्चित रहने की आवश्यकता है आपके खाते में पैसा एक दो दिन में आ जायेगा।

कैसे चेक करें 11 वीं क़िस्त का स्टेटस:-

सबसे पहले आप पीएम किसान सम्मान निधि की ऑस्फीशियल वेबसाइट पर जाएं।
फार्मर्स कॉर्नर के बेनिफिशयल स्टेटस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद अपना आधार कार्ड नम्बर और मोबाइल नम्बर लिखें।
इसके बाद गेट डाटा लिक पर क्लिक करें और अपने खाते की डीटेल्स देखे की आपका पैसा आया या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *