व्यापार:- लम्बे समय से महंगाई की मार झेल रहे लोगो को।सरकार में आज राहत दी है। आज यानी 1 जून को।सभी राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। आज व्यापारिक गैस सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ है। जानकारी के लिए बता दें सरकारी कमर्शियल कम्पनी इंडियन ऑयल ने गैस के बढ़ते दामो में कटौती की है।
इस कटौती के बाबजूद अभी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई कटौती नहीं हुई है। अगर हम दिल्ली की बात करें तो 135 रुपये की सस्ते हुए सिलेंडर के दामो के बाद यहां सिलेंडर 2354 की जगह अब 2219 रुपये में मिल रहा है। वही मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम इस समय 2171 रुपये है।
Prices of 19kg commercial LPG cylinders reduced by Rs 135 per cylinder. It will now cost Rs 2219 in Delhi, in Kolkata it will cost Rs 2322, in Mumbai Rs 2171.50, and in Chennai it will cost Rs 2373.
No change in rates of domestic LPG cylinder. New rates are effective from today pic.twitter.com/4EzRDHQheG
— ANI (@ANI) June 1, 2022
हालाकि अगर हम बात घरेलू गैस सिलेंडर की करें तो आज उसके रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है वह अभी भी मार्केट में पुराने भाव पर बिक रहा है। लोग काफी परेशान हैं वही बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गावो में देंखने को मिल रहा है केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को जो सिलेंडर मिला था अब वह गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के चलते घर के भंडारण में पड़े हुए हैं वही महिलाएं अब पुनः पुराने रास्ते पर आ गई है और अपने घरों में चूल्हा फूंक रही है।
ग्रामीण महिलाओं के मन में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश है वह कह रही है कि सरकार ने हमे सिलेंडर तो थमा दिया लेकिन उसके दाम हवा में उछल रहे हैं उसपर सरकार की निगाह नहीं जा रही। हम क्या खाली सिलेंडर देख कर खुश हो जाए। क्या फायदा ऐसे सिलेंडर का जो हम भरवा भी न पाए कह दो जाकर मोदी से ले जाए अपना सिलेंडर हम चूल्हा फूंक कर काम चला लेंगे लेकिन महंगाई पर कंट्रोल करें।
