केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूंछे केजरीवाल से सवाल, क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं….

admin
By admin
2 Min Read

Delhi News Hindi नई दिल्ली । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10 सवाल पूछे।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की थी और तमाम सवालों के साथ उन्होंने केजरीवाल से दो टूक पूछा कि क्या आप देश के गद्दारों को पनाह दे रहे हैं। स्मृति ने कहा कि आपने कहा है कि भ्रष्टाचार करने का मतलब देश के साथ विश्वासघात करना है। ऐसे में सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी को बचाकर क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं?
केंद्रीय मंत्री ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने कल एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दे दी। अपने प्रेस संबोधन में, उन्होंने घोषणा की कि सतेंद्र जैन के खिलाफ आरोप सभी तथ्यों से दूर हैं। केजरीवाल खुद जज क्यों बनते हैं? अरविंद केजरीवाल ने सतेंद्र जैन को पब्लिक कोर्ट में बरी कर दिया। इसलिए आज मैं कुछ सवाल पूछने को मजबूर हूं।
स्मृति ईरानी ने आगे सवाल किया, मेरा पहला सवाल अरविंद केजरीवाल जी से है, क्या वे स्पष्ट कर सकते हैं कि सतेंद्र जैन ने अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 4 शेल कंपनियों को 16.39 करोड़ रुपये दिए हैं, 56 शेल कंपनियों ने हवाला ऑपरेटरों के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग की है या नहीं, 2010-16 तक।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *