प्रधानमंत्री मोदी बिहार के 130 लाभार्थियों से सीधे करेंगे संवाद, हिमाचल से होंगे सीधे लाइव

admin
By admin
2 Min Read

PM Modi News बिहार । स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को वैशाली जिले की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 130 लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सीधे संवाद के मौके पर वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और चयनित लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। 
इसके लिए यहां बिहार सुधार प्रशासनिक संस्थान बीका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त को सौंपी है। इसके साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं और सभी कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम एक साथ दो भागों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम भाग में किसान सम्मान निधि की किश्त हितग्राहियों के खाते में जमा की जाएगी, जिसके लिए जिला कृषि विज्ञान केंद्र हाजीपुर में जिला कृषि अधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बीका में जिला स्तर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये दोनों कार्यक्रम साथ-साथ चलेंगे।  
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश व निकास की समुचित व्यवस्था, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सहित पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी 13 योजनाओं के चयनित हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने तथा कार्यक्रम के अंत में उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकारों के जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, जिले के सम्मानित नागरिकों,
सभी प्रशासनिक अधिकारियों, बैंकरों एवं जिले के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया गया है। 
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने तथा मीडिया कवरेज एवं वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *