दिल्ली में अब शराबियों की मौज, वहीं यूपी वाले होंगे बेहाल

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली कभी अपने खाने,  अपने संघर्षों, राजनीति आदि के लिए चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में इस बार दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ है जिसने शराब पीने वालों के लिए खुशी का समा बांध दिया है। 

इस समय दिल्ली में शराब के शौकीनों के साथ इसका फायदा नोएडा गाजियाबाद समेत दिल्ली के नजदीकी यूपी के जिलों में रहने वालो को भी मिलने वाला है। आगे बता दें कि यूपी वाले लोग दिल्ली की शराब बीयर को अधिक पसंद करते हैं वहीं अब ये पसंद और भी बढ़ने वाली है। 

दिल्ली में शराब सस्ती होने के बाद इसकी डिमांड काफी बढ़ जाएगी। खासकर दिल्ली के बॉर्डर की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिलेगी। सस्ती होने के कारण मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा के लोग भी दिल्ली बॉर्डर की शराब दुकानों से शराब खरीदते हैं।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने फैसला लेते हुए उपराज्यपाल को मंजूरी के लिए फाइल भेज दी है जिसके बाद से शराब विक्रेता दिल्ली में MRP से कम कीमत पर शराब बेच पाएंगे। इस फैसले के तहत नई आबकारी नीति में भी प्रावधान किया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग को दो अप्रैल को ही शराब की निजी दुकानों को MRP से 25 प्रतिशत तक की छूट देने की अनुमति प्रदान की थी, जिसके बाद से शराब दुकानों पर लगातार छूट जारी है।

यूपी सरकार की तरफ से पिछले वर्ष सितंबर से यूपी उत्पाद अधिनियम 1910 में संशोधन किया गया था। जानकारी के मुताबिक इस संशोधन का मकसद अन्य राज्यों से खरीदी शराब के आयात को कम करना है। ये भी जान लीजिए; नए कानून के मुताबिक पड़ोसी राज्य से एक से अधिक बोतल शराब खरीदना गैर जमानती अपराध की श्रेणी होगा। इसका उल्लंघन करने पर 5 साल की सजा के साथ 5 हजार रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है। ऐसे हालात में यूपी के लोग जो शराब पीने के शौकीन है और दिल्ली बॉर्डर के नज़दीक रहतें है सस्ती शराब का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *