Vastu Shastra : घर में करें ये बदलाव होगा माता लक्ष्मी समेत सुख समृद्धि और शांति का वास

admin
By admin
5 Min Read

आज के समय में घर बनवाते समय लोग अच्छी डिज़ाइन, इंटीरियर कई अलग-अलग तरह के डेकोर को ध्यान में रखते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हमारे पूर्वज घर की नक्काशी के ज्यादा उसकी वस्तु कला को ध्यान में रखते थे। हमारे पूर्वजों का मानना था कि घर में लक्ष्मी, शांति, सुख और सकारात्मकता को बनाए रखने के लिए घर की वास्तु कला का ठीक होना बहुत आवश्यक है। अगर घर वास्तु कला के हिसाब से नहीं बना है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर विद्यमान हो जाती है। और ये ऊर्जा घर से निकले नहीं निकलती।

जीवन में धन-धान्य की कभी कोई भी कमी महसूस न हो और, सबकुछ बढ़ियां से चलता रहे। इसके लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ चीजों को लगाने से पॉजिटिव ऊर्जा के साथ-साथ खुशहाली भी आती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। वास्तु से सिर्फ आप इमोशनल ही नहीं बल्कि नौकरी और बिजनेस में भी लाभ ले सकते है। इससे आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

स्वस्तिक 

स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना या बनना बेहद शुभ माना जाता है। पुराणों में स्वास्तिक को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। 

स्वास्तिक शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के सु और अस्ति शब्द से मिलकर हुई है, जिसका अर्थ होता है ‘शुभ’। कहा जाता है कि स्वस्तिक का चिह्न माता लक्ष्मी (धन) को अपनी ओर आकर्षित करता है और घर में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा ही बनी रहती है। हिन्दू धर्म में ज्यादातर पूजा – पाठ के समय रोली से स्वस्तिक बनाया जाता है।

माता लक्ष्मी के चरण

घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने की मान्यता है। कहा जाता है कि जिस घर में धन की देवी माता लक्ष्मी की चरण पादुका स्थापित होती है, वहां से सभी तरह का दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है और मां का वास होता है। इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का भी आगमन होता है। 

तुलसी

पूजा पाठ और हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसा भी कहा जाता है कि मां तुलसी माता लक्ष्मी का ही प्रकृति रूप है। ऐसा माना जाता है कि अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा की जाए, तो मृत्यु के बाद सद्गति की प्राप्ति होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने के बाद भी अशांति नहीं आती और घर धन धान्य और पॉसिटीवी से हमेशा भरा रहता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप नए साल के आगमन से पहले जरूर अपने घर में तुलसी का पौधा लगाए। हो सके तो इसे घर के आंगन में स्थापित करें। रोज सुबह नहाने के साथ ही नियमित रूप से तुलसी के पौधे में जल देने के साथ माता की आरती करें।

घर में मोर पंख

हिन्दू धर्म में मोर पंख का बड़ा महत्व है। मोर पंख न सिर्फ भगवान श्री कष्ण का बल्कि माता लक्ष्मी, इंद्रदेव सहित कई देवी देवताओं को प्रिय माना जाता है। साथ ही हिन्दू धर्म में मोर के पंख को बेहद ही शुभ बताया गया है। आपने देखा होगा कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग इसको अपनी पुस्तक में रखते हैं।कुछ लोग इसको पूजा घर मे भी स्थापित करते हैं। बता दें कि यदि आप अपने घरों में खुशहाली को बरकरार रखना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। मान्यताओं के अनुसार तिजोरी या तो आप उस स्थान पर मोरपंख रखें जहां आपका धन रखा जाता है। 

चांदी का हाथी

वास्तु शास्त्र में चांदी के हाथी को बहुत शुभ माना गया है। इसका काफी सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इसके अलावा यदि आपके घर पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव है तो वह भी हट जायेगा। चांदी का हाथी रखने से व्यापार और नौकरी में काफी तरक्की होती है। इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *